सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर कर सकते हैं आवेदन - CGKIRAN

सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर कर सकते हैं आवेदन


भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर भर्ती के तहत कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन (10वीं पास), ट्रेड्समैन (8वीं पास), अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस, स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट/वेट तथा सिपाही फार्मा के पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 10 जून 2026 के बीच होने की संभावना है। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

हेल्पलाइन नंबर से ले सकते हैं जानकारी

भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। यह कार्यालय Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium के पास स्थित है। इसके लिए दूरभाष नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 जारी किए गए हैं। सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads