औषधीय गुणों से भरपूर दूर्वा, हाई ब्लड प्रेशर वालो के लिए रामबाण
घर में किसी भी प्रकार के पूजा में दूब का इस्तेमाल हम करते हैं। आप अब तक दूब का धार्मिक महत्व जानते होंगे, लेकिन क्या आप इसके औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं? जिन लोगों को दूब का औषधीय महत्व पता है, वे इसका इस्तेमाल अपनी खूबसूरती बढ़ाने से लेकर सेहत से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए करते हैं। यह सामान्य सी दिखने वाली घास औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती है. दूर्वा में कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर, प्रोटीन और पोटैशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से राहत प्रदान करने में सहायक हैं. पहले के समय में बड़े-बुजुर्ग दूब का इस्तेमाल यौन रोगों, लिवर की परेशानी, कब्ज जैसी समस्याओं के उपचार में करते थे। आप भी इस दूब का इस्तेमाल कई बीमारियों में कर सकते हैं।आयुर्वेद के मुताबिक, दूब का स्वाद कसैला-मीठा होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से मुंह के छाले, पित्त एवं कब्ज जैसे विकार ठीक होते हैं। दूर्वा का रस पीने से एनीमिया की समस्या दूर हो सकती है, क्योंकि यह हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है और रक्त शुद्ध करता है. दूर्वा पर नंगे पांव चलने के फायदे भी हैं. सुबह-शाम हरी दूब पर टहलने से माइग्रेन का दर्द कम होता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, तनाव दूर होता है, और आंखों की रोशनी बढ़ती है. यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है.
दूब बढ़ाएं प्रतिरोधक क्षमता
शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम को दूब मजबूत करने के काम आती है। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबिल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में दूब को पिसकर उसे पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आप एनर्जेटिक भी फील करेंगे।
अनिद्रा से राहत
अनिद्रा, थकान, तनाव जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप दूब का सेवन कर सकते हैं। दूब का सेवन करने से आपको काफी राहत महसूस होगी।
त्वचा संबंधी समस्या
दूब में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक के गुण स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। दूब का इस्तेमाल करने से स्किन से संबंधी परेशानी जैसे- त्वचा पर चकत्ते, खुजली और एक्जिमा जैसी परेशानियों से राहत मिल सकती है। इसके लिए दूब के घास को हल्दी में मिलाकर पीसें। इस पेस्ट को अपने स्किन पर लगाएं, इससे स्किन से जुड़ी सारी समस्याएं कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएंगी।
प्यास से मिलेगी राहत
सुबह-सुबह दूब का रस पीने से व्यक्ति को अधिक प्यास नहीं लगती है। इसके अलावा पेशाब भी खुलकर होता है। इतना ही नहीं दूब का जूस पीने से ब्लड में मौजूद अनावश्यक गर्मी शांत होती है, जिससे स्किन से संबंधित विकारों से राहत मिलती है।
एनीमिया की समस्या करे दूर
खराब लाइफस्टाइल के चलते लोग एनीमिया की चपेट में आ जाता हैं। महिलाएं खासतौर पर एनीमिया से ग्रसित हो जाती है। ऐसे में दूब का रस आपके लिए अमृत हो सकता है। दूब के रस को ग्रीन ब्लड भी कहते हैं, क्योंकि इसका सेवन करने से एनीमिया की सारी समस्याएं दूर होती है। ब्लड को साफ करने के साथ ही यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने का काम करती है। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
सुबह उठकर दूब पर नंगे पांव चलने से आंखों की रोशनी ठीक होती है। इसके साथ ही दूब का ताजा रस पीने से मानसिक समस्याओं से भी निजात मिलता है।
मुंह के छाले
दूब के इस्तेमाल से मुंह के छाले से भी आप निजात पा सकते हैं। इसके लिए दूब की कुछ पत्तियों को लें। इसे गर्म पानी में उबालकर रोज कुल्ला करें। इससे मुंह में हुए छाले कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएंगे।
