छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में मार्च के अंत में पंजीयन कार्यों को गति देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में अधिक से अधिक दस्तावेजों का पंजीयन सुनिश्चित करने और राजस्व संग्रह बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इस संबंध में महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक कार्यालय, रायपुर ने आदेश जारी कर दिया है। पंजीयन विभाग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में अधिक से अधिक पंजीयन कार्य संपन्न कराने और राजस्व संग्रह को बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है.
अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
Tuesday, March 17, 2026
Edit
छत्तीसगढ़ में मार्च के अंत में पंजीयन कार्यों को गति देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में अधिक से अधिक दस्तावेजों का पंजीयन सुनिश्चित करने और राजस्व संग्रह बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इस संबंध में महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक कार्यालय, रायपुर ने आदेश जारी कर दिया है। पंजीयन विभाग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में अधिक से अधिक पंजीयन कार्य संपन्न कराने और राजस्व संग्रह को बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है.
मार्च माह में आने वाले कुछ शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि जमीन-जायदाद और अन्य दस्तावेजों का पंजीयन कार्य सुचारू रूप से किया जा सके और राजस्व प्रक्रिया प्रभावित न हो इन दिनों में पंजीयन कार्यालयों को खोलकर दस्तावेजों का पंजीयन कार्य किया जाएगा. साथ ही 31 मार्च तक बैंकिंग लेनदेन सुचारू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि राजस्व प्रक्रिया प्रभावित न हो. इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंजीयकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं
इन तारीखों को खुलेंगे कार्यालय
22 मार्च – चौथा रविवार
28 मार्च – अंतिम शनिवार
29 मार्च – अंतिम रविवार
31 मार्च – महावीर जयंती
Previous article
Next article