पीएम किसान सम्मान निधि योजना - खाते में नहीं आई 22वीं किस्त तो इन गलतियों को करें ठीक
देश में चलने वाली कई अलग-अलग योजनाओं के जरिए लोगों को लाभ दिया जाता है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जो देश की सबसे चर्चित योजनाओं में से एक है। मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों पात्र किसान जुड़े हैं और इस बार इन पात्र किसानों को योजना की 22वीं किस्त मिली। इस किस्त में हर किस्त की तरह ही लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये मिले, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिनकी ये किस्त अटक गई और वे लाभ से वंचित रह गए। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि किन कारणों से 22वीं किस्त अटक गई और क्या अभी भी ये मिल सकती है या नहीं।
कब जारी हुई 22वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 के दिन जारी हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22वीं किस्त डीबीटी के जरिए जारी की
9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों को 22वीं किस्त का लाभ मिला
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अटकने के क्या कारण
पहला कारण- अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आपकी किस्त अटक सकती है, क्योंकि ये योजना का सबसे जरूरी काम है
योजना से जुड़े किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य होता है। इसलिए अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटकी हो सकती है
आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या फिर खुद योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं
दूसरा कारण- अगर आपने योजना से जुड़ने के बाद भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है
इसमें लाभार्थियों की खेती वाली जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है
अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटकी हो सकती है
आप अपने स्थानीय पटवारी या तहसील कार्यालय से इस काम को करवा सकते हैं
तीसरा कारण
अगर आपने आधार लिंकिंग का काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटकी हो सकती है
आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर ये काम करवा सकते हैं
अभी भी मिल सकती है अटकी हुई किस्त?
हां, मिल सकती है। पर इसके लिए जरूरी है कि आपके जो अटके हुए काम हैं, आप उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवा लें
इसके बाद आपके नाम को राज्य सरकार क्लियर करके आगे भेज देती है
फिर सबकुछ सही होने पर आपको अटकी हुई किस्त का लाभ दे दिया जाता है
