जामगांव (एम)- राष्ट्रीय सेवा योजना, सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन - CGKIRAN

जामगांव (एम)- राष्ट्रीय सेवा योजना, सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन



उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सांकरा-पाटन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम -जामगांव (एम) तहसील-पाटन, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) मे दिनांक 16 से 22 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया, जिसके समापन समारोह मे मुख्य अतिथि श्रीमती तुलसी सिन्हा ,सरपंच महोदया ग्राम-पंचायत -जामगाँव (एम), विशिष्ट अतिथि श्री यशवंत के राम कुलसचिव महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग, डॉ संजय शर्मा अधिष्ठाता छात्र कल्याण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, डॉ.सुबुही निषाद कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर,अध्यक्षता डॉ अमित दीक्षित अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा एवं डॉ.गागेन्द्र सिंह राजपूत राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन मे 50 स्वयंसेवक सात दिवसीय विशेष शिविर मे ग्रामवासियों को स्वच्छता , स्वास्थ्य, जल संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, यातायात नियमों की जानकारी , पौधारोपण,योगा, बेटी बचाओ- बेटी बढ़ाओ, सायबर क्राइम, सेनेटरी पैड वितरण, कुपोषण मुक्ति गाँव , केंद्र एवं राज्य की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी एवं रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किये. स्वयंसेवकों ने महिला स्व सहायता समूहों एवं ग्रामीणों को  केचप बनाने की विधि एवं उससे रोजगार सृजन कर अपने आथिर्क स्थिति को मजबूत करने की ट्रेनिंग दिये. साथ ही जैम, जेली, गुलकन्द, मशरूम उत्पादन के बारे मे प्रशिक्षण दिये. समापन समारोह मे उपस्थित समस्त ग्रामवासियों को फलदार पौधों का वितरण किया गया.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads