रायपुर में बदलेगा ED का पता, पुराना महापौर बंगला बनेगा नया दफ्तर, MIC बैठक में अहम निर्णय - CGKIRAN

रायपुर में बदलेगा ED का पता, पुराना महापौर बंगला बनेगा नया दफ्तर, MIC बैठक में अहम निर्णय


 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) का पता बदलने वाला है। शहर के सुभाष स्टेडियम के पास स्थित पुराना महापौर बंगला अब ED का दफ्तर बनेगा। दरअसल ED ने अपने रीजनल ऑफिस के लिए करीब 4000 स्क्वायर फीट जगह मांगी थी। इसके बाद नगर निगम की MIC बैठक में खाली पड़े पुराने महापौर बंगले को ED को देने का फैसला लिया गया। लंबे समय से रायपुर में ईडी के लिए स्थायी कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब नगर निगम द्वारा यह कदम उठाए जाने के बाद ईडी को स्थायी और सुव्यवस्थित कार्यालय मिल सकेगा।

पुराना महापौर बंगला काफी समय से खाली पड़ा है, लेकिन अब इसमें रौनक लौटेगी। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए भी एमआईसी की बैठक में बड़ा फैसला हुआ है। कोटा मुक्तिधाम के सामने बने सामुदायिक भवन को अस्थायी ऑफिस के तौर पर देने की मंजूरी दी गई है। 

महापौर मीनल चौबे ने से बातचीत करते हुए कहा कि ED का नया कार्यालय नया रायपुर में बन रहा है। सुभाष स्टेडियम के फर्स्ट फ्लोर में जो ED ऑफिस है वह छोटा हो रहा है, जिसके चलते पानी टंकी के नीचे वाला सरकारी मेयर हाउस कुछ दिन के लिए ED को दिया जा रहा है. जैसे ही नया रायपुर में ED का कार्यालय पूरी तरीके से तैयार हो जाएगा तब ED ऑफिस वहां शिफ्ट हो जाएगा. तब तक के लिए यह बंगला उन्हें दिया जा रहा है. MIC की बैठक में भी इसकी चर्चा हुई थी।

महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर के प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। अब साफ है कि रायपुर में जांच एजेंसियों और प्रशासन की पकड़ और मजबूत होने जा रही है। इस मामले में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि MIC की बैठक में चर्चा हुई है। सुभाष स्टेडियम के पास स्थित पुराने महापौर बंगले को अब ED दफ्तर के लिए दिया जाएगा।

प्रशासनिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

ईडी कार्यालय के शुरू होने से रायपुर में आर्थिक अपराधों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच में तेजी आने की संभावना है।


Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads