छत्तीसगढ़
कुरूद विकासखंड के गातापार में स्थित एग्रीक्रेज़ एफपीओ के रीपा केंद्र में आज चना की खरीदी को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाफेड के राज्य प्रमुख श्री संजय सिंह, श्री नितिन साकरे एवं श्री आलोक पाणिग्राही एवं सिनर्जी क्रॉप साइंस सीबीबीओ से भास्कर साहू जी उपस्थित रहे।
गातापार (कोर्रा) में एमएसपी दर पर चना खरीदी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
Sunday, February 8, 2026
Edit
कुरूद विकासखंड के गातापार में स्थित एग्रीक्रेज़ एफपीओ के रीपा केंद्र में आज चना की खरीदी को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाफेड के राज्य प्रमुख श्री संजय सिंह, श्री नितिन साकरे एवं श्री आलोक पाणिग्राही एवं सिनर्जी क्रॉप साइंस सीबीबीओ से भास्कर साहू जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में किसानों को ई-समृद्धि पोर्टल के माध्यम से रबी सीजन में एमएसपी दर पर चना खरीदी की पूरी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि किसान पोर्टल पर पंजीयन कर आसानी से अपनी उपज चना को सरकारी समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं, जिससे उन्हें उचित दाम मिलेगा।
किसानों को चना खरीदी के लिए आवश्यक दस्तावेज, गुणवत्ता मानक, तौल प्रक्रिया और समय पर भुगतान की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे समय पर पंजीयन कर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर अधिकारियों ने एफपीओ से जुड़े किसानों द्वारा संचालित मशरूम उत्पादन इकाइयों का भी निरीक्षण किया और किसानों को आय बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यों को बढ़ावा देने की सलाह दी।
Previous article
Next article