देश-दुनिया
देश में हर दिन लाखों वाहन स्टेट और नेशनल हाईवे पर चलते हैं और ज्यादातर लोगों को टोल प्लाजा पर टैक्स देना पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास नियमों के तहत आम नागरिकों को भी टोल में छूट मिल सकती है? अगर आपका घर टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के अंदर है, तो आप सिर्फ 340 रुपये देकर एक महीने तक अनलिमिटेड आवाजाही कर सकते हैं. यह एक लोकल मासिक पास है, जिसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जिनका घर टोल प्लाजा के पास है. इस पास को बनवाने के बाद आपको हर बार टोल देने की जरूरत नहीं पड़ती है. केवल 340 रुपये महीने का भुगतान करके आप अपनी निजी गाड़ी से कितनी भी बार टोल पार कर सकते हैं.इस पास का फायदा वही लोग उठा सकते हैं, जिनका निवास टोल प्लाजा से 20 किमी के अंदर हो जिनके पास प्राइवेट (निजी) वाहन हो कमर्शियल या टैक्सी वाहनों को यह सुविधा नहीं मिलती. यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें रोजाना कई बार टोल से गुजरना पड़ता है. यह पास आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है और आप इससे काफी बचत भी कर सकते हैं. जैसे- मान लीजिए आप रोज 60 से 100 रुपये तक टोल देते हैं. ऐसे में महीने भर में खर्च 2000 से 3000 रुपये तक पहुंच सकता है. वहीं, 340 रुपये का पास इस खर्च को बहुत कम कर देता है, साथ ही रोज टोल देने की झंझट भी खत्म हो जाता है
अनलिमिटेड टोल पास, रोज टोल प्लाजा से मिलेगी राहत
Thursday, February 26, 2026
Edit

अगर आप इस सुविधा के पात्र हैं, तो पास बनवाना काफी आसान है.
सबसे पहले संबंधित टोल प्लाजा पर जाना होगा.
यहां अपने पते का प्रमाण जैसे आधार कार्ड, बिजली बिल या राशन कार्ड दिखाएं.
340 रुपये का शुल्क जमा करें.
सत्यापन के बाद आपका मासिक पास जारी कर दिया जाएगा.
इसके बाद पूरे महीने आपको अलग से टोल नहीं देना पड़ेगा.
Previous article
Next article