केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़, नक्सलवाद पर लेंगे हाईलेवल मीटिंग
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। अपने दौरे के दौरान वे राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार, रायपुर के होटल मेफेयर में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई है, जिसमें नक्सलवाद, सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे होटल मेफेयर के लिए रवाना हुए। छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे राज्य की आंतरिक सुरक्षा, विकास और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।8 फरवरी को अमित शाह रायपुर में आयोजित वामपंथी उग्रवाद (LWE) पर सुरक्षा समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। इसी दिन वे ‘छत्तीसगढ़ @ 25 : शिफ्टिंग द लेंस’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसके बाद 9 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर जाएंगे। बस्तर में आयोजित बस्तर पंडूम महोत्सव 2026 के समापन समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम का समापन करेंगे। अमित शाह के इस दौरे को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हाईलेवल मीटिंग करेंगे अमित शाह
रायपुर पहुंचने के बाद अमित शाह ने होटल मेफेयर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इसके बाद अमित शाह 8 फरवरी को रायपुर में आयोजित वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) पर सुरक्षा समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ के 25 साल पूरे होने पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
