परीक्षा से पहले सीएम साय का खास संदेश, विद्यार्थियों का बढ़ाया आत्मविश्वास, कहा- ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आत्मविश्वास और हौसले के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है. उन्होंने विद्यार्थियों के नाम अपने आत्मीय संदेश में कहा कि परीक्षाओं का समय जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जिसमें उत्साह के साथ थोड़ा तनाव भी स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है. मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा के दिनों में मन में चिंता और घबराहट आना सामान्य बात है. यदि आपको थोड़ा डर महसूस हो रहा है तो इसका अर्थ है कि आप अपने भविष्य को लेकर सजग और गंभीर हैं. उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि वे अकेले नहीं हैं-परिवार, शिक्षक और सरकार, हम सब आपके साथ हैं सभी उनके साथ खड़े हैं.
उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का समय कभी-कभी मन में घबराहट भी लेकर आता है. यह स्वाभाविक है. यदि आपको डर लग रहा है तो इसका अर्थ है कि आप अपनी पढ़ाई और अपने भविष्य को गंभीरता से लेते हैं.
उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह समझ लीजिए — डर कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है. लेकिन इस डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें. आपने पूरे वर्ष मेहनत की है. हर दिन का प्रयास, हर अभ्यास, हर दोहराव — सब आपकी ताकत बनकर आपके साथ खड़े हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों को दोहराएं, समय का संतुलन बनाए रखें. पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक भोजन करें और कुछ समय के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के सभी विद्यार्थी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे.
सफलता के लिए संतुलित दिनचर्या जरूरी
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को कुछ व्यावहारिक सुझाव भी दिए. उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों का दोहराव करें और समय का संतुलित उपयोग करें. पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक भोजन करें और परीक्षा के दिनों में मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें. लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करना ही सफलता की कुंजी है.
