24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - CGKIRAN

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट

 


छत्तीसगढ़ विधानसभा का 23 फरवरी  से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को सदन के पटल पर अपनी सरकार के तीसरे बजट को पेश करेंगे. आगामी बजट सत्र को लेकर मंत्री ओपी ने बताया कि   यह उनकी सरकार का तीसरा बजट होगा, जो नई थीम और नए विजन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा.

मंत्री ने कहा कि बजट की रणनीति 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप तैयार की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को ध्यान में रखते हुए विकसित छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम होगा. 2047 के लॉन्ग टर्म प्लान और शॉर्ट टर्म प्लानिंग के तहत बजट में स्पष्ट रोडमैप देखने को मिलेगा.

बजट को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पूर्व में राजीव गांधी योजना के तहत चार किस्तों में राशि दी जाती थी, जबकि भाजपा सरकार हर साल उससे अधिक राशि दे रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पांच वर्षों में जितनी राशि नहीं दे पाई, उससे अधिक उनकी सरकार दे रही है। हर वर्ष 8000 करोड़ रुपए माता-बहनों के खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है. सरकार विकास कार्यों पर केंद्रित है, जो विपक्ष को स्वीकार नहीं हो रहा. 

नई थीम और विजन के साथ आगे बढ़ेगी सरकार

ओपी चौधरी ने कहा कि इस बार बजट गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित होगा. उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है और छत्तीसगढ़ भी उसी दिशा में काम करेगा. इसके लिए शॉर्ट-टर्म प्लानिंग के जरिए एक-एक कदम आगे बढ़ाया जाएगा.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads