मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पूरी कर ली गई है तैयारियां
बोर्ड परीक्षा के लिए एमपी-सीजी तैयार, एमपी बोर्ड द्वारा संशोधित टाइम टेबल के अनुसार साल 2026 की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित होंगी. 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक और 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च, 2026 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी, जबकि प्रैक्टिकल्स 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच होंगी.
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पूर्ण शांति होना अनिवार्य
एमपी बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए प्रदेश के सभी जिला साइलेंस ज़ोन घोषित कर दिया है. विदिशा जिला कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी अंशुल गुप्ता ने जारी आदेश में आगामी 10 फरवरी से 10 अप्रैल तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया है. यानी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पूर्ण शांति अनिवार्य कर दिया गया है. शैक्षणिक सत्र 2025-26 में MP बोर्ड व CBSE बोर्ड की 10वीं–12वीं बोर्ड की परीक्षाए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे. परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू कर दिया गया है, ताकि तेज ध्वनि पर रोक लगाई जा सके.
20 फरवरी से 18 मार्च तक होंगी छ्त्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए घोषित शेड्यूल के अनुसार 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक और 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2026 के बीच होंगी. बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक निर्धारित किया है
