छत्तीसगढ़
मोदी की गारंटी के तहत शुरू की गई महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में महिलाओं के जीवन में नई रोशनी लाई है। महतारी वंदन योजना योजना केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के अवसर पर माई दंतेश्वरी की धरती से राज्य की 64 लाख 94 हजार 768 हितग्राही महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त के रूप में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि अंतरित करते हुए यह बात कही। दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ की करीब 5 लाख महिलाओं को बड़ा झटका लगा है। राज्य की महतारी वंदन योजना से करीब 5 लाख महिलाओं के नाम काट दिए गए हैं। यह जानकारी अमित शाह के बस्तर दौरे के बाद सामने आई है। अमित शाह ने बस्तर दौरे में महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी की। इस दौरान लगभग 65 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 606.94 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। जबकि पहली किस्त में 70 लाख से अधिक महिलाओं को पैसे ट्रांसफर किए गए थे। बता दें की महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार हर पात्र महिला को हर महीने 1 हजार रुपये देती है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में इस योजना की घोषणा की थी। राज्य में सरकार बनने के बाद 10 मार्च 2024 को यह योजना शुरू की गई। तब से महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
महतारी वंदन योजना से कटे 5 लाख महिलाओं का नाम...!, दिवाली से पहले बड़ा झटका
Saturday, October 11, 2025
Edit

पहली किस्त पीएम मोदी ने की थी जारी
महतारी वंदन योजना की शुरुआत मार्च 2024 में पीएम मोदी ने की थी। सरकारी बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने पहली किस्त 10 मार्च 2024 को जारी की थी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 655.57 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है।
Previous article
Next article