विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम जामगांव आर एवं धमना में किसानो को दी गई जानकारी - CGKIRAN

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम जामगांव आर एवं धमना में किसानो को दी गई जानकारी


भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान वर्ष 2025 का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक राज्य के सभी विकासखंडों में किया जाना है । यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान खरीफ मौसम 2025 की पूर्व तैयारी को सशक्त बनाने, किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा खेतों में हो रहे नवाचारों को पहचान कर अनुसंधान की दिशा तय करने हेतु प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत आज विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में ग्राम जामगांव आर एवं ग्राम धमना  के लगभग 171 किसान सम्मिलित हुए जिसमें जनप्रतिनिधि श्री नरेश कुमार केला अध्यक्ष महाविद्यालय जामगांव आर, श्री रामकुमार चंद्राकर जनपद सदस्य पाटन श्री अग्रेश्वर साहू मंडल उपाध्यक्ष एवम डॉ. पी. मूवंथन उपस्थित थे. कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र पाहांदा अ कि मृदा वैज्ञानिक डॉ ललिता रामटेके ने मिट्टी परीक्षण एवं जैविक खेती के बारे में जानकारी दी , वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री  मुकेश मढ़रिया ने उन्नत बीज की जानकारी दी और किसानों की समस्याओं को साझा किया. कार्यक्रम में कृषि विभाग से श्रीमती कुंती प्रसाद , महात्मा गांधी उद्यानिकी महाविद्यालय से डॉ अनामिका जैन, पशु विभाग से डॉ मुखोपाध्याय, उद्यानिकी विभाग से श्रीमती मनीषा सिंह, आईसीआर के वैज्ञानिक उपस्थित थे. और विस्तृत रुप से खेती के बारे में चर्चा कर योजनाओं के बारे में जानकारी दी. इसमे बताया गया की यह अभियान केवल जानकारी देने तक सीमित न रहकर किसानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती करने हेतु प्रेरित करना है  जिससे उत्पादन में वृद्धि हो और कृषि कार्य अधिक लाभकारी सिद्ध हो। विकसित कृषि संकल्प अभियान, किसानों की समृद्धि और राज्य की कृषि प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads