आज जारी होंगे CGBSE की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर तीन बजे परिणाम जारी करेंगे। विद्यार्थी वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। इस साल 2,40,341 विद्यार्थियों ने 12वीं और 3,28,450 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज (7 मई) दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे। इस बार परीक्षा परिणामों की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं करेंगे। विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा, परिणाम एसएमएस सेवा और अन्य पोर्टल्स के माध्यम से भी उपलब्ध रहेंगे।
बोर्ड द्वारा यह सूचना जारी की गई है कि सभी संबंधित स्कूलों को भी परिणाम की प्रति भेज दी जाएगी ताकि छात्र अपने संस्थानों से भी जानकारी प्राप्त कर सकें।
पिछले साल के टॉपर्स को नहीं मिली राशि
2023-2024 के 10वीं और 12वीं के टाप-10 टॉपर्स को अब तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। टापरों को हर साल प्रोत्साहन के रूप में डेढ़ लाख रुपये मिलते हैं। इसके अलावा हेलीकाप्टर से सैर भी कराया जाता है।