जोरा मॉल का शुभारंभ, अब एक ही छत के नीचे मिलेगी शॉपिंग और इंटरटेनमेंट की सुविधा - CGKIRAN

जोरा मॉल का शुभारंभ, अब एक ही छत के नीचे मिलेगी शॉपिंग और इंटरटेनमेंट की सुविधा

 


सीएम विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में जोरा मॉल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। इस दौरान उन्होंने मॉल में सर्वसुविधायुक्त सिनेमा हॉल का शुभारंभ किया । मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। यह नया प्रतिष्ठान लोगों को आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं, मनोरंजन और सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। इससे आसपास के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साय ने कहा कि यह मॉल आने वाले समय में शहरी जीवनशैली को और अधिक सहज, समृद्ध और सुविधाजनक बनाएगा। बता दें, इस मॉल में शॉपिंग से लेकर इंटरटेनमेंट तक की सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी. यहां के आकर्षण का मुख्य केंद्र है छत्तीसगढ़ का पहला लक्सरी PVR मल्टीप्लेक्स, जहां फिल्म देखना अब सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि एक रॉयल एक्सपीरियंस होगा.

सीएम ने कहा कि लगभग 12 वर्षों की यात्रा के बाद यह प्रतिष्ठान अपने वास्तविक स्वरूप में बनकर तैयार हुआ है। प्रतिष्ठान के संचालक अनुभवी है और उद्योगपति के रूप में उनके लंबे अनुभवों का लाभ इस नए प्रतिष्ठान को भी मिलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों और प्रतिष्ठान से जुड़े सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। यह मॉल रायपुर और प्रदेशवासियों के लिए बेहतरीन खरीदी एवं मनोरंजन का केंद्र होगा। राजधानी रायपुर देश में विकसित राजधानी के रूप में अपनी पहचान बना रही है। यह मॉल इस पहचान को स्थापित करने में अपना योगदान देगा। शुभारंभ समारोह को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी संबोधित कर अपनी शुभकामनाएं दी। 

12 साल बाद ट्रेजर से बना ‘जोरा मॉल’, मिला नया कलेवर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि यह मॉल पहले ‘ट्रेजर आईलैंड’ के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब 12 साल बाद इसका कायाकल्प हुआ है और यह मॉल छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मॉल्स में शुमार हो गया है.

खाने-पीने से लेकर कैफे का भी इंतजाम

यहां फिल्म देखते हुए आप कैफेटेरिया से खाना ऑर्डर कर सकते हैं, वो भी किफायती दरों में. दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर यहां प्रीमियम अनुभव मिलेगा, लेकिन आम बजट में.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads