छत्तीसगढ़
बिलासपुर नगर निगम के मेयर काउंसिल की बैठक में फैसला मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक में नगर विकास को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक गुरुवार को महापौर पूजा विधानी ने ली। इस बैठक में महिलाओं को बड़ी राहत दी गई है। बैठक में सर्वसम्मति से निगम के आठों जोन में आवश्यकता वाले जगहों पर पिंक टायलेट बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे वर्किंग वूमेन के साथ ही बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर जानी वाली महिलाओं की लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इससे नगर विकास को नई दिशा मिलेगी। एमआईसी सदस्यों की बैठक में कई कल्याणकारी प्रस्ताव बनाए गए हैं, जिन्हें स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
अब हर जोन में मिलेगी पिंक टायलेट की सुविधा, महिलाओं को बड़ी राहत
Saturday, April 5, 2025
Edit
बिलासपुर नगर निगम के मेयर काउंसिल की बैठक में फैसला मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक में नगर विकास को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक गुरुवार को महापौर पूजा विधानी ने ली। इस बैठक में महिलाओं को बड़ी राहत दी गई है। बैठक में सर्वसम्मति से निगम के आठों जोन में आवश्यकता वाले जगहों पर पिंक टायलेट बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे वर्किंग वूमेन के साथ ही बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर जानी वाली महिलाओं की लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इससे नगर विकास को नई दिशा मिलेगी। एमआईसी सदस्यों की बैठक में कई कल्याणकारी प्रस्ताव बनाए गए हैं, जिन्हें स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए चलाया जाएगा अभियान
अवैध नल कनेक्शन के खिलाफ नगर निगम के अभियान को एमआईसी की बैठक में वृहद स्तर पर संचालित करने का संकल्प पारित किया गया। महापौर पूजा विधानी ने निगम द्वारा संचालित अभियान को गति प्रदान करते हुए अवैध कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल संरक्षण की दिशा में कार्य योजना बनाकर कार्य करें जाने के निर्देश दिए हैं। गर्मी के मौसम में उपजे जल संकट और आने वाले समय में समस्या बढ़ने को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन ने इस ओर प्रयास शुरू कर दिया है। इसी परिप्रेक्ष्य में शहर में अवैध नल कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। खासकर ऐसे लोग जो अवैध कनेक्शन लेकर उसका उपयोग कमर्शियल कर रहे हैं।
Previous article
Next article