साय सरकार ने दूर की महिलाओं की चिंता, महतारी वंदन से हो रही आर्थिक रूप से सशक्त
महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. महिलाओं ने कृषि, ग्रामीण, सामाजिक, राजनीति, अर्थव्यवस्था और विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और स्वतंत्रता प्रदान करना समाज की जिम्मेदारी है। आज भी कई स्थानों पर महिलाओं को भेदभाव, असमानता और हिंसा का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर महिलाएं गरीबी का भी सामना कर रही है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव की अुगवाई वाली सरकार महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए कई बड़े और कड़े फैसले लिए हैं, जिससे उनकी जीवन में नया सवेरा देखने को मिल रहा है। प्रदेश की महिलाएं अब अपने आप को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मोर्चे पर पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है।
छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की थी। इस योजना के जरिए प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं। 70 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही है। महतारी वंदन योजना ने लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता और आत्मनिर्भरता का सहारा देकर केवल एक वित्तीय मदद नहीं की बल्कि उन महिलाओं के अधिकार, आत्मविश्वास और आत्म शक्ति को बढ़ाने का काम भी किया है। महतारी वंदन योजना अब एक आंदोलन बन चुकी है। इस योजना से लाभान्वित महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं बल्कि अपने घर-परिवार में भी बराबरी से निर्णय ले पा रही हैं। साय सरकार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर ड्रोन दीदी योजना की शुरुआत की। इस योजना में राज्य की महिलाओं को ड्रोन तकनीक की ट्रेनिंग दी जा रही है। ड्रोन ऑपरेशन के माध्यम से महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों के द्वार खुल रहे और यह योजना ग्रामीण महिलाओं को नई तकनीकों से जोड़ने में मददगार भी साबित हो रही है। इस योजना के जरिए महिलाएं आर्थिक रूप सशक्त भी हो रही है। महिलाओं के हितों के लिए साय सरकार केंद्र की मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रही है। साय सरकार के आने से पहले गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के पोषण का स्तर गिरा हुआ था। महिलाओं की हितकारी साय सरकार गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के पोषण स्तर को सुधारने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को भी छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने बड़े पैमाने पर लागू की है। इस योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता से महिलाओं को प्रसव से पहले और बाद में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में सहूलियत हो रही है। गर्भावस्था के दौरान कुपोषण की समस्या से लड़ने में सहायता मिल रही है। इस योजना से लाभान्वित प्रत्येक महिला ने इसे एक सकारात्मक पहल माना है।
छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने के लिए “छत्तीसगढ़ राज्य महिला उद्यमिता नीति 2023-28” लागू की गई है, जो 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगी। इस योजना के जरिए महिलाओं को 50% सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है, जिससे महिलाएं अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से मज़बूत हो रही हैं और पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। यह योजनाएं न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं, बल्कि उन्हें समाज में एक सम्मानजनक स्थान भी दिला रही हैं।