छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का नया रिकॉर्ड, महासमुंद जिला रहा सबसे अव्वल - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का नया रिकॉर्ड, महासमुंद जिला रहा सबसे अव्वल

 


छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है. इसमें मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन, पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल है. छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद धान की अबतक की यह सबसे बड़ी खरीद है. धान खरीदी का सिलसिला 14 नवंबर 2024 से शुरू होकर 31 जनवरी तक निरंतर जारी रहा. इसके अंतर्गत राज्य के पंजीकृत (रजिस्टर्ड) 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने धान विक्रय किया.

धान खरीदी में ये जिले रहे टॉप पर

धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है. राज्य में महासमुंद जिले में सबसे ज्यादा 11.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है. वहीं, बेमेतरा जिला 9.38 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के साथ दूसरे और बलौदाबाजार-भाटापारा जिला 8.56 लाख मीट्रिक टन धान खरीद के साथ तीसरे नंबर पर है.

किस जिले में कितनी धान की हुई खरीद

रायपुर: 69 लाख 97 हजार 417 क्विंटल

दुर्ग: 57 लाख 61 हजार 71 क्विंटल

बस्तर: 27 लाख 60 हजार 712 क्विंटल

बीजापुर: 11 लाख 97 हजार 888 क्विंटल

दंतेवाड़ा: 3 लाख 34 हजार 315 क्विंटल

कांकेर: 53 लाख 14 हजार 290 क्विंटल

कोण्डागांव: 31 लाख 24 हजार 810 क्विंटल

सुकमा: 9 लाख 29 हजार 389 क्विंटल

बिलासपुर: 69 लाख 19 हजार 834 क्विंटल

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: 14 लाख 5 हजार 797 क्विंटल

जांजगीर-चांपा: 63 लाख 27 हजार 930 क्विंटल

सरगुजा: 36 लाख 46 हजार 903 क्विंटल

कोरबा: 29 लाख 15 हजार 548 क्विंटल

मुंगेली: 55 लाख 60 हजार 324 क्विंटल

रायगढ़: 50 लाख 87 हजार 976 क्विंटल

सक्ती: 51 लाख 37 हजार 411 क्विंटल

सारंगढ़-बिलाईगढ़: 46 लाख 56 हजार 713 क्विंटल

सूरजपुर: 39 लाख 72 हजार 44 क्विंटल

बालोद: 75 लाख 65 हजार 598 क्विंटल

कवर्धा: 64 लाख 93 हजार 622 क्विंटल

राजनांदगांव: 70 लाख 14 हजार 883 क्विंटल

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई: 40 लाख 37 हजार 641 क्विंटल

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 2 लाख 22 हजार 426 क्विंटल

धमतरी: 61 लाख 98 हजार 136 क्विंटल

गरियाबंद: 53 लाख 53 हजार 499 क्विंटल

बलरामपुर-रामानुजगंज: 29 लाख 70 हजार 361 क्विंटल

जशपुर: 37 लाख 39 हजार 371 क्विंटल

कोरिया: 12 लाख 84 हजार 751 क्विंटल

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 9 लाख 69 हजार 895 क्विंटल

नारायणपुर: 3 लाख 80 हजार 758 क्विंटल

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads