भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने किया नामांकन दाखिल, कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी भरा नामांकन
नगर निगम रायपुर के महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने आज मंगलवार को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य रैली निकालकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान रायपुर संभाग प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, महामंत्री सत्यम दुआ, ओमकार बैस, जिला मंत्री अमित मैशरी सहित भाजपा के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
दोपहिया और चार पहिया वाहन के अलावा पैदल ही हजारों की संख्या में भव्य रैली निकली गई। शहर के विभिन्न चौराहों पर रैली के स्वागत करने के लिए जनता भी लालायित दिखी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली नामांकन रैली जैसे-जैसे नामांकन स्थल की ओर बढ़ती गई, वैसे जगह-जगह वार्ड से भी लोग रैली में शामिल होते गए। इस मौके पर बीजेपी के पार्षद प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल किया है।
पार्षद प्रत्याशी विशाल पाण्डेय, भगतराम हरवंश, मनमोहन मनहरे, नन्दकुमार साहू, अम्बिका साहू, खगपति सोनी, खेमकुमार सेन, आर्ची साहू, गोपेश कुमार साहू, देवदत्त द्विवेदी, मोहन साहू, साधना प्रमोद साहू, महेंद्र खोडियार, सूर्यकांत राठौर, राजेश देवांगन, गज्जू साहू, प्रमिला साहू, सोहन साहू, प्रीतम ठाकुर, अमन ठाकुर, गायत्री सुनील चंद्राकर, मीना ठाकुर, कृष्णा पंचुराम भारती, राधिका साहू, भोलाराम साहू, रामहीन कुरें, अवतारसिंह बागल, कृतिका जैन, कैलाश बेहरा, राजेश कुमार गुप्ता, पुष्पा रोहित साहू, प्रभा मनोज विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, ज्ञानचंद चौधरी, घनश्याम रक्सेल, श्वेता विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, आनंद अग्रवाल, सुमन अशोक पाण्डेय, आशु चंद्रवंशी, सरिता दुबे, अम्बर अग्रवाल, अजय साहू, मुरली शर्मा, प्रीति परताले, संजना संतोष हियाल, संतोष साहू, महेश ध्रुव, अनामिका सिंह, गायत्री नौरंगे, उत्तरा सिंह, विनय पंकज निर्मलकर, मनोज जांगडे, सुषमा तिलक साहू, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, सचिन मेघानी, अमर गिदवानी, स्वप्निल मिश्रा, अंजलि जितेन्द्र गोलछा, रमेश सपहा, रवि सोनकर, बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू, मनोज वर्मा, मंजू राजेंद्र सिंह यादव, श्याम सुंदर अग्रवाल, ममता तिवारी, दुर्गा यादराम साहू, महेंद्र औसर और अर्जुन यादव ने भी रैली में शामिल होकर नामांकन दाखिल किया।
वही राजधानी रायपुर में महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी नामांकन दाखिला किया है। उन्होंने किसी शक्ति प्रदर्शन या फिर रैली नहीं की है। बल्कि स्कूटी पर सवार होकर नामांकन फार्म भरने पहुंची। नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और पूर्व निगम सभापति प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे।
कांग्रेस ने नामांकन रैली और शक्ति प्रदर्शन करने की योजना बने थी। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन गांधी मैदान से रैली निकालने वाले थे, जिसे स्थगित कर दिया गया। प्रत्याशी दीप्ति दुबे स्कूटी में सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचीं।
इस दौरान कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे उन्होंने कहा कि आज हमने नामांकन जमा किया है। अब मैं लोगों के बीच में भी जाऊंगी। किसी को किसी प्रकार की कोई समस्या हो सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्कूटी से हेलमेट पहन के आने का उद्देश्य बताया कि वे लोगों को मैसेज दे रहे हैं कि लोग ट्रैफिक नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें।