नए साल की पहली कैबिनेट में किसानों के हित में लिया गया बड़ा फैसला - CGKIRAN

नए साल की पहली कैबिनेट में किसानों के हित में लिया गया बड़ा फैसला

फरवरी में किसानों को मिलेगी 800 रुपये अंतर की राशि

 


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। धान किसानों को अंतर की राशि फरवरी महीने में जारी की जाएगी। इसके साथ ही त्रिस्ततरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी फैसले लिए गए हैं।

 सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। नए साल में सरकार की यह पहली कैबिनेट बैठक थी। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में फैसला लिए गया कि इस साल भी समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले राज्य के लगभग 27 लाख किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित दर के अनुसार 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।

इस साल किसानों से केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है, जिसका भुगतान किसानों को किया जा रहा है तथा प्रति क्विंटल अंतर की राशि 800 रुपये छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को आदान सहायता के रूप में एकमुश्त फरवरी 2025 में प्रदान करेगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads