अब धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को माइक्रो एटीएम से तुरंत मिलेगा कैश - CGKIRAN

अब धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को माइक्रो एटीएम से तुरंत मिलेगा कैश


छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। किसान अब धान बेचने के साथ ही माइक्रो एटीएम से दो हजार से 10 हजार रुपये तक निकाल सकते हैं। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने धान बेचने वाले किसानों को राहत देने के लिए उपार्जन केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा शुरू की है, जिससे वे 2,000 से 10,000 रुपये तक की नकदी तुरंत निकाल सकेंगे। इस नई सुविधा से न सिर्फ किसानों को अपने दैनिक खर्चों के लिए नकद राशि आसानी से उपलब्ध होगी, बल्कि यह कदम राज्य में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। अब तक 55 हजार टन धान की खरीदी हो चुकी है।

 छत्‍तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ी सुविधा की शुरुआत की है, जिससे धान बेचने वाले किसानों को तत्काल नकदी की समस्या का समाधान मिलेगा। अब उपार्जन केंद्रों पर पहुंचने वाले किसान, माइक्रो एटीएम के जरिए 2,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की राशि तुरंत निकाल सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस पहल से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जिससे उन्हें अब बैंक की कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी।

धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू

राज्य में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी है, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। इस साल सरकार ने किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की है, जिससे किसानों को अपने दैनिक खर्चे जैसे किराया, हमाली, और मजदूरी का तुरंत भुगतान किया जा सके। अब किसानों को उपार्जन केंद्रों पर ही माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें नकदी उधार लेने या बैंक जाने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।

राज्य में खरीफ विपणन वर्ष के दौरान अब तक 14,562 किसानों से करीब 55 हजार टन धान खरीदा जा चुका है। इस साल कुल 27.68 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें 1.42 लाख नए किसान भी शामिल हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदा जा रहा है, और इसके लिए 2739 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं।

हेल्पलाइन से मिलेगी मदद- किसानों की शिकायतों और समस्याओं के निवारण के लिए केंद्रों पर हेल्पलाइन नंबर भी लगाए गए हैं। विपणन संघ के मुख्यालय स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो किसानों की समस्याओं का समाधान करेगा। कंट्रोल रूम का नंबर 0771-2425463 है, जहां किसान अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

किसानों को धान बेचने के लिए नहीं लेना पड़ेगा उधार-  राज्य में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। सीएम मे कहा था कि किसानों को 72 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में भुगतान की व्यवस्था की जाएगी। अब किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने 10 हजार रूपए तक की राशि माइक्रो एटीएम से तुरन्त प्रदान किए जाने की सुविधा दी है। किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र तक उसके परिवहन के लिए किराए पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली-मजदूरी का भुगतान करने के लिए अब न तो किसी से राशि उधार लेने की जरूरत होगी, न ही बैंक का चक्कर लगाना होगा।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads