छत्तीसगढ़
पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को भी जगह मिली है। बिलासपुर से भाजपा सांसद तोखन साहू पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बतौर शहरी विकास राज्य मंत्री के रूप में काम करेंगे। शपथ ग्रहण से पहले पीएमओ से उनके पास फोन आया था। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। तोखन साहू सांसद भाजपा ने इस बार बिलासपुर संभाग से लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। छत्तीसगढ़ में आवास से वंचित लोगों के अपने घर के सपने को अब तोखन साहू साकार करने में सहयोग करेंगे। केंद्र सरकार में सबसे अधिक बार राज्यमंत्री का दर्जा पाने वालों में रमेश बैस है। ये चार बार राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं, जो वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। राज्य बनने के बाद से अभी तक केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री के तौर पर ही सांसदों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को पूरी तरह से विकसित भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर काम में जुटे हैं। मोदी मंत्रिमंडल में शहरी विकास एवं आवास राज्यमंत्री तोखन साहू विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य पूरा करने में काफी सहायक सिद्ध होंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए बिलासपुर सांसद तोखन साहू, मोदी मंत्रिमंडल में बने शहरी विकास एवं आवास राज्यमंत्री
Tuesday, June 11, 2024
Edit
पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को भी जगह मिली है। बिलासपुर से भाजपा सांसद तोखन साहू पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बतौर शहरी विकास राज्य मंत्री के रूप में काम करेंगे। शपथ ग्रहण से पहले पीएमओ से उनके पास फोन आया था। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। तोखन साहू सांसद भाजपा ने इस बार बिलासपुर संभाग से लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। छत्तीसगढ़ में आवास से वंचित लोगों के अपने घर के सपने को अब तोखन साहू साकार करने में सहयोग करेंगे। केंद्र सरकार में सबसे अधिक बार राज्यमंत्री का दर्जा पाने वालों में रमेश बैस है। ये चार बार राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं, जो वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। राज्य बनने के बाद से अभी तक केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री के तौर पर ही सांसदों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को पूरी तरह से विकसित भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर काम में जुटे हैं। मोदी मंत्रिमंडल में शहरी विकास एवं आवास राज्यमंत्री तोखन साहू विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य पूरा करने में काफी सहायक सिद्ध होंगे।
पंच से सांसद तक का सफर तय करने वाले तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। साहू ने लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इस चुनाव में उन्हें 52 हजार 302 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह रहे, जिन्हें 46 हजार 61 वोट मिले थे। साल 2014-15 में सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। साल 2015 में रमन सरकार में वह संसदीय सचिव रहे।
Previous article
Next article