छत्तीसगढ़ में एग्जिट पोल में खिला कमल
देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान हुआ है। 16 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई थी। 2024 का आम चुनाव भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाला आम चुनाव है जो कुल 44 दिनों तक चला। परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे लेकिन इससे पहले तमाम एग्जिट पोल्स में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकासान होता दिख रहा है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा को 10 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं कांग्रेस के खाते में शून्य से एक सीट जाती दिख रही है। प्रदेश में कांग्रेस एग्जिट पोल से विचलित हो गई है और वह उसके नेताओं ने परिणाम को भ्रामक बता दिया है।
2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कांग्रेस ने उनको राजनांदगांव लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था। पूर्व सीएम की किस्मत ईवीएम में कैद है जिसका फैसला चार जून को होगा। बता दें कि पिछली बार लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को 11 में से नौ और कांग्रेस को दो सीटें मिली थी। इसके पहले वर्ष 2004, 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को 10 और कांग्रेस को एक सीट ही मिली थी। एग्जिट पोल के अनुसार, लगभग वैसा ही ट्रेंड इस बार भी दिख रहा है।
एग्जिट पोल
न्यूज 24- टुडेज़ चाणक्य
भाजपा 11 कांग्रेस 00
इंडिया टीवी-CNX
भाजपा 10-11 कांग्रेस 0-01
इंडिया टुडे एक्सिस
भाजपा 10-11 कांग्रेस 0-1
एबीपी-सी वोटर
भाजपा 10-11 कांग्रेस 0-1
टीवी 9 पोलस्ट्रैट
भाजपा 11 कांग्रेस 00