क्या आप जानते हैं ग्वार फल्ली के फायदे...? - CGKIRAN

क्या आप जानते हैं ग्वार फल्ली के फायदे...?

 


ग्वार फली की सब्जी स्वाद में भले ही लाजवाब ना हो, लेकिन अगर इसके गुणों की बात करें तो यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।  ग्वार फली को क्लस्टर बीन्स के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसके नियमित सेवन से बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है और हार्ट संबंधी परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है। ग्वार फली को कैल्शियम का भंडार माना जाता है और हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम जरूरी है। लिहाजा इसके लिए ग्वार फली बेहतर विकल्प माना जाता है। इसमें मौजूद फॉस्फोरस और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और उन्हें हेल्दी भी रखते हैं।आयुर्वेदिक विशेषज्ञ के अनुसार, अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो ग्वार फली की सब्जी को अपने डाइट में शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज जैसी समस्या को कम करने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से पाचन संबंधी समस्या भी आसानी से दूर होती है।

ग्वार फली में डायटरी फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। ग्वार की फली हार्ट के लिए भी अच्छी हैए क्योंकि ये एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है। इसमें मौजूद डायटरी फाइबरए फोलेटए और पोटेशियम हृदय संबंधी समस्याओं से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से ग्वार की फली का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता। ग्वार की फली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता हैए साथ ही इसमें मौजूद टैनिन और फ्लेवोनोइड्सए आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में काफी हेल्पफुल होता है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads