गर्मी के दिनों में स्वस्थ कैसे रहें...? - CGKIRAN

गर्मी के दिनों में स्वस्थ कैसे रहें...?

 गर्मी के दिनों में क्या खाएं..और क्या ना खाएं....


गर्मी के मौसम में अक्सर हमें अनपचक या फिर डिहाईड्रेशन होते रहता है। इससे बचने के लिए पहले तो हमें ज्यादा पानी पीनी चाहिए और ज्यादा तला-भुना हुआ चीज नहीं खाना चाहिए। गर्मियों के मौसम में हमारा शरीर ज्यादा बीमार होने के रिस्क में रहता है क्योंकि इसमें हमें डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकता है और ज्यादा गर्मी की वजह से इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। इस मौसम में हमारे त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) भी इंबैलेंस हो सकते हैं और हमें बहुत सारी पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गर्मियों में कम पानी पीना भी बहुत समस्या का कारण बन जाता है।  बहुत बार ऐसा होता है कि गर्मी में कुछ चीज खाने के बाद हमें उल्टी आने लगती है या फिर पेट में जलन होने लगती है। ऐसा होने का कारण पाचन न होना होता है। इसलिए आपको इस मौसम में केवल शरीर के लिए हेल्दी चीजों का ही सेवन करना चाहिए और स्पाइसी और जंक फूड का सेवन काफी कम करना चाहिए। गर्मी में हमें नारियल का पानी पीना चाहिए।

गर्मी के मौसम शरीर बहुत जल्दी बीमार हो जाता है. किसी को लू लग जाती है तो कोई डिहाइड्रेशन से परेशान हो जाता है. कई लोग तो गर्मियों में सन स्ट्रोक के भी शिकार हो जाते हैं. वहीं कई लोगों को पेट की समस्याएं जैसे उल्टी और लूज मोशन शुरू हो जाते हैं. ऐसे में गर्मी के दिनों में खानपान का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है. दरअसल गर्म हवाओं और तेज धूप की वजह से तरह-तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है. गर्मी में ज्यादा चाय, काफी नहीं पीना चाहिए, यह शरीर को नुकसान पहुंचाता है।  नारियल का पानी गर्मियों में शरीर के लिए काफी लाभदायक रहता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट होते हैं। यह गर्मियों के दौरान पसीने के रूप में फ्लूड लॉस से शरीर को बचाता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। गर्मी के दिनों में ज्यादा मशालेदार खाना नहीं खाना चाहिए इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता हेै। मसालेदार भोजन का सेवन भी गर्मी में कम से कम करना चाहिए. चूंकि मिर्च में कैप्साइसिन मौजूद होता है, इसलिए ये पित्तदोष को बढ़ा सकता है और शरीर को गर्म कर सकता है. गर्मियों में खीरा और ककड़ी को अपनी खाने में जरूर शामिल करें. इसमें भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है. खीरा और ककड़ी गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं. ये बॉडी को ठंडा रखने के साथ साथ पेट की समस्याओं को भी दूर करते हैं. खीरे के सेवन से गैस और कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है.

पुदीना भी हमारे शरीर को रिफ्रेश करता है आर ताजगी लाता है। इसे पानी में मिलाकर पीने से शरीर ठंडा रहता है। पुदीना एक रिफ्रेशिंग इंग्रेडिएंट्स होता है और शरीर पर इसका काफी कूल प्रभाव होता है। यह शरीर में पाचन को इंप्रोज करने में मदद करता है और इंफ्लेमेशन कम करने में भी सहायक है। पुदीने को आप सलाद, ड्रिंक्स या फिर चटनी आदि में मिला कर खा या पी सकते हैं।

गर्मी के दिनों में दही खाना भी शरीर के लिए लाभदायक है। इससे पेट की समस्या दूर होती है और शरीर भी ठंडा रहता है। दही में प्रोबायोटिक होते हैं जो अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और पाचन तंत्र के लिए लाभदायक होते हैं। यह शरीर की गर्मी को कम करने में, इन्फ्लेमेशन को कम करने में और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक होती है। इसे स्नैक, सलाद में मिला कर खाया जा सकता है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads