महिलाओं के खाते में सात मार्च नहीं, अब इस तारीख को आएंगे एक हजार
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को जारी होने वाली राशि सात मार्च को जारी नहीं होगी। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को जारी होने वाली राशि सात मार्च को जारी नहीं होगी। अब यह राशि 10 या 11 मार्च को जारी हो सकती है। छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से योजना की लाभार्थी महिलाओं को कुछ दिन और इंतजार करना होगा।
पूर्व में सरकार की योजना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानि 8 मार्च को महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर थी। बाद में यह बताया गया कि 8 तारीख के एक दिन पहले यानी 7 मार्च को राशि भेजी जाएगी। हालाँकि अब फिर एक बार बदलाव करते हुए बताया गया हैं कि 7 मार्च को भी खातों में पैसे नहीं आएंगे
हालांकि इससे पहले सोमवार को राजिम कुंभ कल्प में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया। हम उसे पूरा करने के लिए लगातार फैसले ले रहे हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना शुरू होगा। पात्र विवाहित महिलाएं आगे भी फार्म भरकर महतारी वंदन योजना का लाभ ले सकेंगी।