मंत्री बनने के लिए तैयार हैं MLA ईश्वर साहू - CGKIRAN

मंत्री बनने के लिए तैयार हैं MLA ईश्वर साहू


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के सबसे चर्चित प्रत्याशी रहे ईश्वर साहू चुनाव जीतकर विधायक बन चुके हैं। विधायक बनते ही उनके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आ चुका है। कभी रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले ईश्वर साहू सुरक्षाकर्मियों से घिरे नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं,अब उनके चाहने वाले उन्हें मंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। उन्हें एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. इस सुरक्षा के पीछे ईश्वर साहू और उनके परिवार पर थ्रेट को वजह बताया जा रहा है। ईश्वर साहू का परिवार साजा के बिरनपुर में हिंसा का शिकार है। बताया जा रहा है कि उनके हर दिन दहशत और धमकियों में गुजार रहे हैं। उनके गांव और साहू समाज के लोगों ने ईश्वर साहू को विष्णुदेव साय सरकार में मंत्री बनाने की मांग की है। एक यूट्यूबर को दिए साक्षात्कार में मंत्री बनने के सवाल पर दिए गए जवाब ने ईश्वर साहू ने बड़ा ही रोचक जवाब दिया है। ईश्वर साहू का कहना है कि मुझे पता नहीं था कि मै राजनीति में आऊंगा और चुनाव जीतूंगा। अब राजनीति के मैदान में आ चुका हूं, तो अगर भगवान और भाजपा संगठन चाहेगा,तो मंत्री पद भी मुझे स्वीकार होगा।

बता दें की ईश्वर साहू ने छत्तीसगढ़ के कद्दावर मंत्री रविन्द्र चौबे को हराकर विधायक बने है. रविन्द्र चौबे ने छत्तीसगढ़ सरकार में कृषि, पंचायत और संसदीय मंत्री रहते हुए चुनाव लड़ा था, वहीं पांचवी तक की पढ़ाई करने वाले 42 वर्षीय ईश्वर साहू खेतिहर मजदूर है। चुनाव लड़ने से पूर्व तक वह अपने जीवनयापन के लिए नागपुर में सब्जी बेचने और रिक्शा चलाने का काम कर रहे थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads