दुर्ग का गढ़ जीतने हुंकार भरेंगे पीएम मोदी और प्रियंका, दुर्ग संभाग पर क्यों फोकस कर रही हैं बीजेपी-कांग्रेस..? - CGKIRAN

दुर्ग का गढ़ जीतने हुंकार भरेंगे पीएम मोदी और प्रियंका, दुर्ग संभाग पर क्यों फोकस कर रही हैं बीजेपी-कांग्रेस..?


छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है,  फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा-कांग्रेस  पुरजोर कोशिशों में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री और स्टार प्रचारकों का जमावड़ा होगा। वहीँ प्रियंका गाँधी भी छत्तीसगढ़ दौरे में रहेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी 30 अक्तूबर छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगो। दोनों नेता अपने अपने दलों के उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद दोनों ही दुर्ग जिले में सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर बीजेपी के बड़े नेताओं की बैठकें शुरू हो गई हैं। बैठकों के माध्यम से ही यह रणनीति तैयार की जा रही है कि उनकी आम सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सभा से अधिक भीड़ कैसे जुटाई जाए। 

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं की बैठकें शुरू हो गई हैं। बैठकों के माध्यम से ही यह योजना बनाई जा रही है कि उनकी जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सभा से अधिक भीड़ कैसे इकट्ठा की जाए। बीजेपी नेताओं का कहना है कि 30 अक्टूबर को नामांकन करने के बाद से चुनाव अपने असली रंग में आ जाएगा। पीएम मोदी यहां आकर न सिर्फ बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे। बल्कि अपने उम्मीदवार में जोश भरने के लिए जीत की हुंकार भरेंगे। इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले की 6 विधानसभा के साथ ही संभाग के प्रत्याशी भी शामिल होंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगी. बता दें कि 30 अक्टूबर को दुर्ग में पाटन से सीएम भूपेश बघेल अपना नामांकन भरेंगे. इसमें प्रियंका गांधी शामिल होंगी. चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगी.भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र भरने दुर्ग पहुंचेंगे। इससे पहले वो छत्तीसगढ़ के 8 प्रमुख जिलों का दौरा करेंगे और वहां के उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी अनुसार भूपेश बघेल 25 अक्टूबर को बेमेतरा और बालोद, 26 अक्टूबर को बलौदाबाजार रायपुर और 27 अक्टूबर को सरगुजा और रायगढ़ जाएंगे। इसके बाद 30 अक्टूबर को दुर्ग में अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। उसके बाद बिलासपुर पहुंचेंगे।

मोदी दिला चुके हैं भरोसा

पिछले हर दौरे में पीएम मोदी ने प्रदेश में हर बार लोगों को यह भरोसा दिलाया कि मोदी है तो मुमकिन है, मोदी है तो काम की गारंटी और मोदी है तो विकास है। तीन महीने के भीतर उन्होंने प्रदेश में 40 हजार 950 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने तीन अक्टूबर को बस्तर के जगदलपुर में सभा की थी। 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads