चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका....! दिग्गज कांग्रेस विधायक थाम सकते है भाजपा का दामन - CGKIRAN

चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका....! दिग्गज कांग्रेस विधायक थाम सकते है भाजपा का दामन


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने लगभग सभी सीटों के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने अब तक 18 विधायकों की टिकट काटी और 24 नए चेहरों को मौका दिया है। वहीं कहा जा रहा हे कि आगे आने वाली सूची में करीब 5 और विधायकों की टिकट काट सकती है। अब लोगों को कांग्रेस की अगली सूची का इंतजार है। बताया जा रहा हेे कि इस सूची में पार्टी कई विधायकों की टिकट काट सकती है। दूसरी ओर ​जिन विधायकों की टिकट कटी है वो अब बगावत का रास्ता अपनाने लगे हैं और पार्टी के खिलाफ ही सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि विधायक चिंतामणि महाराज भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि कांग्रेस ने सामरी से वर्तमान विधायक चिंतामणि महाराज का टिकट काटते हुए विजय पैकरा पर अपना भरोसा जताया है. ऐसे में चिंतामणि द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सामरी से भाजपा प्रत्याशी उदेश्वरी पैंकरा की मौजूदगी अनेक शंकाओं को जन्म दे रही है.  कांग्रेस विधायक के कार्यक्रम में भाजपा नेता के शामिल होने के राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. बता दें कि पिछले चुनाव में चिंतामणि महाराज का मुकाबला भाजपा के सिद्धार्थ पैकरा से था। इस चुनाव में चिंतामणि महाराज ने सिद्धार्थ पैकरा को हरा दिया था। इस बार पार्टी ने चिंतामणि महाराज् की टिकट काट दी है और विजय पैकरा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने भी इस बार यहां नए चेहरे को मौका दिया है। उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस पार्टी में बगावत का सिलसिला नहीं थम रहा है। रायपुर से लेकर बस्तर तक और बस्तर से लेकर सरगुजा तक विरोध  के सुर उठ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि भाजपा में विरोध नहीं हो रहा है। भाजपा में भी कई उम्मीदवारों का विरोध हो रहा है। 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads