भरोसे का सम्मेलन: प्रियंका ने CM भूपेश पर जताया भरोसा - CGKIRAN

भरोसे का सम्मेलन: प्रियंका ने CM भूपेश पर जताया भरोसा


 प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत हल्बी में लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर आज खुद में एक ब्रांड बन गया है। देश में ही नहीं विदेशों में भी यहां के उत्पादों का इस्तेमाल हो रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी दादी कहती थीं कि सबसे अच्छी संस्कृति आदिवासी होती है, क्योंकि इसमें लोग बिना प्रकृति का नुकसान किए जीवनयापन करते हैं।प्रियंका गांधी ने भी प्रदेश सरकार के कामों और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर प्रशंसा की। प्रियंका ने भीड़ की ओर इशारा करते कहा कि सच्चाई आपके सामने है, आपको पहचानना है कि भरोसा किस पर करना है। 

छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गोंडी बोली में अभिवादन के साथ अपनी बात की शुरुआत की। कहा कि, उनके परिवार का बस्तर से विशेष लगाव रहा है। वह यहां पर पहली बार आई हैं, लेकिन बचपन से बस्तर के बारे में, यहां के लोगों के संघर्ष के बारे में सुनती आई हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि, भाजपा की 15 साल की सरकार ने बस्तर के लोगों को निर्भर बनाया, आत्मनिर्भर नहीं बनाया।

उन्होंने कहा कि तीन महत्वपूर्ण चीजों से किसी भी जगह की पहचान होती है. स्थानीय जनता की बात जनप्रतिनिधि सुने, वहां की संस्कृति को बचाया जाए, सभी उस जगह की पहचान होती है. बस्तर में काफी विकास हुआ है, नक्सलवाद कम हुए हैं. अब यहां पर मिलेट के पदार्थ बनाए जा रहे हैं. उसकी पैकेजिंग भी हो रही है और पूरे देश भर में भी इसे बेचा जा रहा है. इसके पैकेजिंग और एक्सपोर्ट के साथ आपकी आमदनी भी बढ़ रही है. मेरी दादी इंदिरा गांधी कहती थी सबसे ज्यादा अच्छे आदिवासी ही होते हैं.

महिलाओं को पहले उस तरह के सम्मान नहीं मिलती थी जो आज मिल रही है. आज घर बैठे कपड़े बना रही हैं और अपनी आमदनी को बढ़ा रहे हैं. छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर कम हुआ है. सबसे ज्यादा वन अधिकार छत्तीसगढ़ में दिया गया है. 1 चीजों के लिए नहीं 7 से ज्यादा चीजों के लिए आपको एमनेस्टी मिल रही है. प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य स्तर काफी बेहतर हो गया है. देश दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है.

भूपेश बघेल जब भी दिल्ली आते है किसी की चुगली नहीं करते, वो केवल नई योजनाएं और आप लोगों को आगे बढ़ाने की बातें करते हैं। बहुत कम नेता हैं जो काम करके दिखाते हैं। हमारी सरकार ने बस्तर को आगे बढ़ाने का काम किया है। मुझे विश्वास है कि आप ये भरोसा हम पर बनाकर रखेंगे। भूपेश बघेल की सरकार ने आपको अपने पैरों पर खड़ा करने का काम किया है।

 प्रियंका गांधी ने कहा कि बस्तर की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। वह कमाती हैं तो आत्मविश्वास आता है कि वह भी परिवार में कुछ कमाकर लाई हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 15 साल की सरकार ने बस्तर के लोगों को सरकार पर निर्भर बनाया,जबकि कांग्रेस सरकार ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। कांग्रेस की सरकार ने 65 वनोपज के लिए msp दे रही है। 5 लाख लोगों को वनअधिकार पट्टे दिए। धान की सबसे अधिक एमएसपी 2660 रुपए यहां मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी की सरकार थी तो सिर्फ शोषण था। गौमाता सड़कों पर घूमती थीं,जब कांग्रेस की सरकार आई, तो खेतों को चरने वाली गौमाताओं के लिए गौठान बनाई। अब यह मॉडल पूरी दुनिया में चर्चित है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads