अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ के कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह एवं वार्षिक आम सभा 2023 का ऑनलाइन आयोजन - CGKIRAN

अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ के कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह एवं वार्षिक आम सभा 2023 का ऑनलाइन आयोजन


अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 02/04/2023 को ऑनलाइन जूम प्लेटफॉर्म में कैबिनेट शपथ ग्रहण समारोह एवं वार्षिक आमसभा 2023 का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम संघ के संरक्षक डॉ आरपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक सौरभ को पद की शपथ दिलाई। पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ के उद्देश्यों को पूरा करने का प्रयास करूंगा तथा कृषि छात्रों के हित में कार्य करूंगा। इसके पश्चात केन्द्रीय कैबिनेट के सदस्यों द्वारा, प्रदेश  कैबिनेट सदस्यों द्वारा (जिनमें सभी प्रदेश अध्यक्ष, विश्वविद्यालय अध्यक्ष, महाविद्यालय अध्यक्ष एवं महाविद्यालय कैबिनेट सदस्यों) एवं  मछली पालन और कृषि अभियांत्रिकी चैप्टर के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।

शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा वार्षिक आमसभा में पिछले वर्ष में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद आम सभा में राष्ट्रीय महासचिव द्वारा विभिन्न एजेंडा प्रस्तुत किया गया। जिनको चर्चा उपरांत पारित किया गया। इन एजेंडो पर संघ के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ सहदेवा सिंह ने अपने विचार रखे एवं सदस्यों को विस्तार से इनके विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में मंच का संचालन राष्ट्रीय महासचिव मारुति प्रसाद बीपी ने किया। उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (मध्य भारत जोन) हेम प्रकाश वर्मा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राहुल यादव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित किया गया। उपरोक्त जानकारी संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश जनसंपर्क अधिकारी अमित नामदेव द्वारा दी गई।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads