छत्तीसगढ़
ब्रेकिंग न्यूज़
बीजेपी के मिशन त्रिपुरा का आगाज
Thursday, February 9, 2023
Edit
आगामी साल चुनाव की दृष्टी से बहुत ही अहम् रहने वाला है . यह साल तय करेगा की देश की अगली कमान कौन सम्हालेगा. कई राज्यों के चुनाव से पता चल जायेगा की किसका पलड़ा भरी है. साल 2023 राजनैतिक लिहाज से बड़ा ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनाव के परिणामों से आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में काफी हद तक अंदाजा लग जाएगा। इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। जिनकी शुरुआत त्रिपुरा से होगी। इन चुनावों के लिए सभी दलों ने अपनी कमर कास ली है और इसी बीच भारतीय जनता पार्टी राज्य में अपने अभियान की शुरुआत कर रही है।
गौरतलब है कि त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि पांच सीटें सहयोगी पार्टी के लिए छोड़ी हैं।
अमित शाह त्रिपुरा के खोवाई जिले के खोवाई और दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिर बाजार में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह अगरतला में एक रोड शो में भी शामिल होंगे। बता दें कि शाह ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत करते हुए पिछले महीने त्रिपुरा में दो रथ यात्राओं में हिस्सा लिया था।
Previous article
Next article
