राहुल और प्रियंका गांधी पहुंचे सिरपुर, प्रोटोकॉल तोड़कर लोगों ने मिले, सीएम भी रहे साथ - CGKIRAN

राहुल और प्रियंका गांधी पहुंचे सिरपुर, प्रोटोकॉल तोड़कर लोगों ने मिले, सीएम भी रहे साथ

 


कांग्रेस के 85 वे राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने आए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सिरपुर भ्रमण के लिए पहुंचे. उनके साथ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे. इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने पुरातात्विक नगरी सिरपुर में लक्ष्मण मंदिर व तिवरदेव बिहार का भ्रमण किया. उन्होंने प्रोटोकाल की परवाह किये बगैर स्थानीय निवासियों से मुलाकात भी की।  कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन से वक़्त निकालकर कांग्रेस नेता पर्यटन का लुत्फ़ भी उठा रहे हैं। अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर का भ्रमण किया। इस दौरान राहुल गांधी अपने चित परिचित अंदाज़ में आम जनता से मिलते नजर आये।

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर के भ्रमण पर पहुंचे थे।  इस अवसर पर सांसद राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का दर्शन, सुरंग टीला और तिवरदेव विहार का भी भ्रमण किया। सिरपुर के भ्रमण पर पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरातन इतिहास से अवगत कराया। तीरथ देव विहार और लक्ष्मण मंदिर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा को पुरातत्व के इतिहास की बारीकियां भी बताई। सिरपुर पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सांस्कृतिक एवं वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं। यह स्थल वैष्णव, शैव, जैन और बौद्ध संस्कृतियों का केन्द्र रहा है।

गौरतलब है कि सिरपुर महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है। यह एक विशाल नगर हुआ करता था। सिरपुर पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सांस्कृतिक एंव वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। सोमवंशी नरेशों ने यहाँ पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads