छत्तीसगढ़ में फिल्मी कलाकारों के मध्य होगा क्रिकेट का रोचक मुकाबला - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ में फिल्मी कलाकारों के मध्य होगा क्रिकेट का रोचक मुकाबला

 


छत्तीसगढ़ के रायपुर इंटरनेशनल स्टेडियम में 18 और 19 फरवरी को सीसीएल के मैच होंगे. इसके लिए छत्तीसगढ़ में कई फिल्म सितारे शिरकत करने वाले हैं.

छत्तीसगढ़ में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के बाद अब सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग का मैच होने वाला है. इसमें बॉलीवुड के बड़े स्टार भी शामिल होंगे. रायपुर के इंटरनेशनल स्टेडियम में इसी महीने 18 और 19 फरवरी को सीसीएल के मैच होंगे. इस मैच को लेकर सीसीएल के फाउंडर और डायरेक्टर श्रीनिवासन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की है.
सोनू सूद और बॉबी देओल समेत ये बड़े स्टार आएंगे रायपुर
सीसीएल के फाउंडर श्रीनिवासन के साथ आए आनंद बिहारी यादव ने बताया कि सीसीएल में लगभग 150 फिल्मी कलाकार भाग लेंगें. इनके बीच बनी टीम के बीच ही मुकाबला होगा. उन्होंने बताया कि इस लीग में सोनू सूद, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, रितेश देशमुख, बॉबी देवल, सोहैल खान, वेंकटेश और किच्चा सुदीप जैसे बड़े स्टार शामिल होंगे. इनके अलावा और बड़े फिल्म कलाकार इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं.
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में 8 टीम भाग लेगी. ये सभी टीम फिल्मी कलाकारों की होगी. 18 फरवरी और 19 फरवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच बंगाल टाइगर और कर्नाटका बुल्डोजर के बीच होगा. इसके बाद चेन्नई और मुंबई के टीम का मुकाबला रायपुर में होगा. आपको बता दें कि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले से पहले ग्रुप चरण में कुल 16 मैच खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 मार्च को हैदराबाद में खेला जाएगा. आईपीएल की ही तरह अंक तालिका में टॉप में रहने वाले 4 टीमों के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला होगा. 
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads