दुनियाभर में छाया 'हनुमान अंश' का गाना जब जिद पर आ गईं 'पार्वती', इंडिया में पहले और वर्ल्ड में दूसरे नंबर पर - CGKIRAN

दुनियाभर में छाया 'हनुमान अंश' का गाना जब जिद पर आ गईं 'पार्वती', इंडिया में पहले और वर्ल्ड में दूसरे नंबर पर


2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार होने वाली फिल्म हनुमान अंश पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुकी है. फिल्म को रिलीज हुए 50 दिनों से भी ज्यादा हो गये हैं और फिल्म का जादू अभी तक बरकरार है. अब फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. फिल्म का गाना 'पार्वती' अब महज एक लोकप्रिय भक्ति गीत नहीं रह गया है. यह यूट्यूब ग्लोबल चार्ट पर धूम मचा रहा है.

यह फिल्म चतुर्वेदी की किताब से प्रेरित है. फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है और दुनिया भर में 410 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. इसकी सफलता ने फिल्म के गानों को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद भी दर्शकों तक पहुंचने में मदद की है और पार्वती गाना अब अपने आप में एक हिट बन गया है.विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित फिल्म हनुमान अंश, लक्ष्मी नारायण की कहानी है, जो घर छोड़कर ईश्वर की खोज में आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है. सालों के भ्रमण, ध्यान और सेवा के बाद वह नीम करोली बाबा बन जाता है.

बुंदेली लोक संगीत से प्रेरित यह गीत भारत में यूट्यूब म्यूजिक पर सप्ताह का मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग बनकर उभरा है. साथ ही यूट्यूब म्यूजिक के ग्लोबल चार्ट पर दूसरे स्थान पर भी पहुंच गया है.

यूट्यूब चार्ट्स के अनुसार, सॉन्ग पार्वती को भारत में 47,266,182 व्यूज मिल चुके हैं, जिससे यह देश के साप्ताहिक गानों के चार्ट में शीर्ष पर है. शकीरा और बर्ना बॉय का गाना 'दाई दाई' फिलहाल ग्लोबल चार्ट में पहले स्थान पर है, जबकि पार्वती दूसरे स्थान पर.

साधु तिवारी द्वारा गाए, लिखे और कंपोज किए गए इस गीत को यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और इसने पारंपरिक भक्ति संगीत सुनने वालों के अलावा भी एक मजबूत श्रोता वर्ग बनाया है. इसकी पॉपुलैरिटी इंस्टाग्राम रील्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फैल गई है, जहां इस गीत के वीडियो क्लिप बड़े पैमाने पर साझा किए जा रहे हैं.


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads