श्रमिकों को अब मिलेगा क्यूआर कोड आधारित पंजीयन आईडी कार्ड - CGKIRAN

श्रमिकों को अब मिलेगा क्यूआर कोड आधारित पंजीयन आईडी कार्ड


विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में श्रम मंडल अंतर्गत श्रमिकों के लिए नवीन पंजीयन व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। नवीन व्यवस्था के तहत अब पूर्व पंजीयन कार्ड के स्थान पर क्यूआर कोड आधारित पंजीयन आईडी कार्ड जनरेट किया जाएगा।

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि नवीन व्यवस्था के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक अपनी सुविधा के अनुसार क्यूआर कोड युक्त पंजीयन आईडी कार्ड का पीवीसी फॉर्मेट में प्रिंट करा सकेंगे। क्यूआर कोड के माध्यम से श्रमिक के पंजीयन एवं पात्रता से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही, श्रमिक अपनी पात्रता के अनुसार मंडल द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। श्रमिकों से अपील की गई है कि वे नवीन क्यूआर कोड आधारित पंजीयन आईडी कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त कर इसका उपयोग करें तथा शासन द्वारा संचालित श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads