छत्तीसगढ़ में बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी कर दी गयी, मौसम विभाग ने भी किया का अलर्ट - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ में बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी कर दी गयी, मौसम विभाग ने भी किया का अलर्ट

 


छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया था. गुरुवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा. कभी तेज तो कभी हल्की बारिश के कारण कई जिलों का मौसम पूरी तरह बदल गया है. बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ है. हालांकि लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश होती रही. शुक्रवार सुबह भी आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा. बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई, वहीं सुबह अपने कामकाज के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई स्थानों पर लोग बारिश थमने का इंतजार करते नजर आए.

धमतरी में भी लगातार बारिश जारी है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने आज सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में आज किसी भी तरह की शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होंगी. लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और आवागमन की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से ये फैसला लिया है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग ने छत्तीसगढ़ में बारिश और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी की है. आईएमडी के 24 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ में अत्यधिक भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी है. 26 और 27 सितंबर को भी गरज-चमक और आकाशीय बिजली की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर बना रह सकता है. ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और गरज-चमक के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. मौसम केंद्र के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ से जुड़े मौसम तंत्र का प्रभाव प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के रूप में दिखाई दे रहा है. बारिश से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, है.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads