खारून नदी का जलस्तर बढ़ा, महादेव घाट के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन बंद, प्रसाशन ने जारी किया अलर्ट - CGKIRAN

खारून नदी का जलस्तर बढ़ा, महादेव घाट के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन बंद, प्रसाशन ने जारी किया अलर्ट


राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रहे खारून नदी के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर महादेव घाट के समीप स्थित नगर निगम के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया फिलहाल बंद कर दी है। प्रशासन के मुताबिक खारून नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

नागरिकों से विसर्जन कुंड नहीं आने की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जब तक खारून नदी का जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक महादेवघाट के समीप स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के लिए न आएं। नदी में पानी अधिक होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल विसर्जन रोकना जरूरी माना गया है। श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और स्थिति सामान्य होने तक सहयोग करने की अपील की गई है। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जलस्तर सामान्य होने पर फिर शुरू होगा विसर्जन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खारून नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद महादेव घाट के समीप विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी जाएगी। इसकी जानकारी प्रशासन द्वारा अलग से दी जाएगी।

सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान महादेवघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। ऐसे में नदी के बढ़े हुए जलस्तर के बीच विसर्जन जारी रखने से जोखिम बढ़ सकता है। इसी वजह से प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए विसर्जन रोकने का निर्णय लिया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads