छत्तीसगढ़
रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार इस प्रकार की महिला ओपन जेल प्रारंभ की गई है. रायपुर जेल में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए ओपन जेल खोला गया है.इस ओपन जेल में 25 महिला बंदिनियाँ रहेंगी ये महिला बंदिनी सुबह विभिन्न कार्य करने के लिए जेल के बाहर निकलेंगी तथा शाम को कार्य पूर्ण कर लॉकअप होने के पूर्व जेल में वापस आ जाएंगी.
रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला खुली जेल, सिलाई सेंटर और ब्यूटी पार्लर में मिलेगा रोजगार
Saturday, September 26, 2026
Edit
छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार इस प्रकार की महिला ओपन जेल प्रारंभ की गई है. रायपुर जेल में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए ओपन जेल खोला गया है.इस ओपन जेल में 25 महिला बंदिनियाँ रहेंगी ये महिला बंदिनी सुबह विभिन्न कार्य करने के लिए जेल के बाहर निकलेंगी तथा शाम को कार्य पूर्ण कर लॉकअप होने के पूर्व जेल में वापस आ जाएंगी.
महिला बंदिनियों को जेल की ऊंची दीवारों के बाहर मंदिर के पास स्थित परिसर में सिलाई सेन्टर, ब्यूटी पार्लर एवं जेल उत्पादों के बिक्री केंद्र में रोजगार दिया जाएगा. उनके लिए रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध रहेंगे.
जेल डीजी हिमांशु गुप्ता ने रायपुर सेंट्रल जेल में आज प्रदेश की पहली महिला खुली जेल का शुभारंभ किया. इस दौरान जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, महिला ओपन जेल प्रभारी खुशबू मिश्रा और जेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.
Previous article
This Is The Newest Post
Next article
.jpg)