सपनों को मिली उड़ान, शिक्षा की राह हुई आसान: नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से अनीता की पढ़ाई को मिला संबल
सेवा और समर्पण के भाव से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं ने कई परिवारों के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई है। ऐसी ही प्रेरक कहानी है ग्राम पंचायत सुरा निवासी कुमारी अनीता नाग की, जिनके लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना उच्च शिक्षा जारी रखने का मजबूत सहारा बनी है।
आर्थिक कठिनाइयों के कारण अनीता की कॉलेज की पढ़ाई बीच में प्रभावित हो रही थी। आगे पढ़ने की ललक तो थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति राह की सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई थी। इसी दौरान उन्हें योजना की जानकारी मिली। आवेदन और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके बैंक खाते में 20 हजार रुपये की सहायता राशि पहुँची। इस सहयोग से अनीता ने दोबारा कॉलेज में प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई फिर शुरू कर दी है। उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि अधूरे सपने को पूरा करने का अवसर बनकर आई है।
अनीता पढ़ाई पूरी कर शिक्षिका बनना चाहती हैं, ताकि अपने ज्ञान से गाँव के बच्चों का भविष्य संवार सकें। वे कहती हैं कि योजना से मिली सहायता ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है और लक्ष्य की ओर बढ़ने का हौसला दिया है। अनीता ने बेटियों की शिक्षा को सहारा देने वाली इस पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सेवा को समर्पित शासन की सोच ही आज उन जैसी अनेक बेटियों के सपनों को नई दिशा दे रही है।
.jpg)