छत्तीसगढ़
आगामी गणेश चतुर्थी और अन्य पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने के लिए पुराना रेस्ट हाउस में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, ध्वनि प्रदूषण, सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया। साथ ही नागरिकों और गणेशोत्सव समितियों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में हुई। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का समेत प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शांति समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
गणेश चतुर्थी पर प्रशासन का बड़ा फैसला, डीजे और साउंड सिस्टम के लिए नियम तय
Friday, September 11, 2026
Edit
आगामी गणेश चतुर्थी और अन्य पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने के लिए पुराना रेस्ट हाउस में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, ध्वनि प्रदूषण, सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया। साथ ही नागरिकों और गणेशोत्सव समितियों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में हुई। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का समेत प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शांति समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में गणेशोत्सव के दौरान डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्णय लिया गया। एसडीओपी भूषण एक्का ने कहा कि अत्यधिक तेज आवाज में डीजे या साउंड सिस्टम बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयोजकों को ध्वनि संबंधी नियमों का पालन करने और इस बात का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए कि उत्सव के कारण आसपास के लोगों को परेशानी न हो। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की समस्या या विवाद की स्थिति में लोग तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।
Previous article
Next article