छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है. इससे प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि पहुंची है. प्रदेश के लाखों परिवारों में इस योजना की राशि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आजीविका जैसे अहम कामों में उपयोग हो रही है, जिससे महिलाओं की आर्थिक भूमिका और अधिक सशक्त हुई है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की उन प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिसका मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि जब माताएं और बहनें आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं, तब परिवार मजबूत होता है. बच्चों का भविष्य सुरक्षित होता है और समाज विकास की नई दिशा में आगे बढ़ता है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह योजना केवल हर महीने एक हजार रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है.मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अनेक महिलाएं महतारी वंदन योजना से मिली राशि का सदुपयोग करते हुए अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च कर रही हैं. कई माताएं अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित निवेश कर रही हैं.
मुख्यमंत्री साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
Saturday, August 8, 2026
Edit

वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, डेयरी, किराना दुकान, सब्जी विक्रय, पशुपालन, शुरू कर अपनी आय बढ़ाई है. महतारी वंदन योजना इसी सोच का परिणाम है, जिसमें हर महीने बिना एक हजार रुपए की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचाई जा रही है.
Previous article
Next article