रायपुर में RCB vs KKR मैच से पहले बदला मौसम का मिजाज, रुक-रुककर हो रही बारिश - CGKIRAN

रायपुर में RCB vs KKR मैच से पहले बदला मौसम का मिजाज, रुक-रुककर हो रही बारिश


रायपुर में आईपीएल मुकाबले से पहले मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दोपहर के बाद से ही शहर में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाले मुकाबले पर रद्द होने का खतरा मंडराने लगा है।

आज शाम रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में RCB और KKR के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। ऐसे में मैच से ठीक पहले शुरू हुई झमाझम बारिश ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने पहले ही 13 मई को रायपुर में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई थी। पिछले तीन दिनों से शाम के समय मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा था और मंगलवार शाम को भी शहर में बादल छाए रहे थे। अब मुकाबले से पहले हुई बारिश ने मौसम विभाग की चेतावनी को सही साबित कर दिया है।

हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि बारिश कितनी देर तक जारी रहेगी और इसका मैच पर कितना असर पड़ेगा। लेकिन अगर मुकाबले के दौरान बारिश होती है, तो ओवरों में कटौती या मैच रुकने जैसी स्थिति बन सकती है।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads