रायपुर में होटलों की बुकिंग और हवाई टिकटों की कीमत बढ़ीं - CGKIRAN

रायपुर में होटलों की बुकिंग और हवाई टिकटों की कीमत बढ़ीं

 


राजधानी रायपुर में आईपीएल फीवर सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका असर होटल-रिसोर्ट, फ्लाइट की महंगाई के साथ टिकटों की ब्लैकमार्केटिंग तक पहुंच गई है। रेलवे स्टेशन के पास के डोरमेट्री शुक्रवार को ही फुल हो गए। यहां युवाओं ने थोक में बुकिंग की है। 10 मई को मुंबई और आरसीबी के कड़े मुकाबले के कारण क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है, जिसकी वजह से वीआईपी रोड, तेलीबांधा और नवा रायपुर रोड स्थित होटल और रिसॉर्ट में कमरों की कीमतें अचानक 10 हजार रुपए तक बढ़ गई हैं।

कई फाइव स्टार होटलों में डिस्काउंट ऑफर पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। आईपीएल मैचों का असर हवाई किराए पर भी साफ दिख रहा है। सामान्य दिनों में 4 से 5 हजार रुपए में मिलने वाले फ्लाइट टिकट अब 10 और 13 मई के दिन 10 हजार रुपए से ऊपर पहुंच गए हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads