रायपुर में IPL का रोमांच चरम पर: खिलाड़ियों की झलक पाने स्टेडियम गेट के बाहर बच्चे और महिलाएं भी - CGKIRAN

रायपुर में IPL का रोमांच चरम पर: खिलाड़ियों की झलक पाने स्टेडियम गेट के बाहर बच्चे और महिलाएं भी


राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में 10 मई को होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार शाम 7:30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला होना है. इससे एक दिन पहले गेट के स्टेडियम पर क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए घंटों डटे रहे. लेकिन खिलाड़ियों की एक झलक उन्हें नहीं मिल पाई.

मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। खबर है कि मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी, विराट कोहली की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार भी रायपुर पहुंच सकता है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक यादगार मुकाबले का इंतजार है, बस नजरें अब मौसम पर टिकी हुई हैं।

कुछ के पास टिकट, कोई बे-टिकट

रायपुर क्रिकेट स्टेडियम के बाहर कई क्रिकेट फैंस गेट के बाहर ही खड़े रहे. इनमें से कुछ लोगों के पास कल होने वाले मैच की टिकट भी थी. वहीं कुछ बिना टिकट थे और सिर्फ खिलाड़ियों की झलक के लिए क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंचे थे. कुछ बच्चे भी गेट के पास खड़े दिखाई दिए, उनका कहना है कि मैच का टिकट उन्हें नहीं मिल पाया इसका अफसोस है.

स्टेडियम में चल रही प्रैक्टिस

IPL 2026 के लिए रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस भी की है. इन्हीं खिलाड़ियों को देखने के लिए बच्चे और महिलाएं तक पहुंची थीं. हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के चलते किसी को भी मैदान के अंदर जाने नहीं दिया गया. स्टेडियम के गेट के पास कई ऐसे खिलाड़ियों के फैंस खड़े हुए थे जो अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने की चाहत रखते थे. लेकिन उन्हें दर्शन नहीं हुए.

2 घंटे से खड़े हैं- फैंस

कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने बताया कि हार्दिक पांड्या और विराट कोहली की झलक पाने के लिए यहां पर लगभग 2 घंटे से खड़े थे. बावजूद इसके ना ही हार्दिक पांड्या दिखे और ना ही विराट कोहली की झलक नहीं मिल पाई. बच्चों ने बताया कि क्रिकेट देखने का बड़ा शौक था, लेकिन टिकट नहीं मिलने की वजह से उन्हें क्रिकेट मैच देखने से वंचित होना पड़ा.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads