गाजर और चुकंदर जूस पीने से शरीर मिलेंगे गजब के फायदे
आयुर्वेद में गाजर और चुकंदर के गुणों के बारे में विस्तार से जिक्र मिलता है। गाजर बीटा कैरोटीन विटामिन-ए से भरपूर होती है, वहीं चुकंदर का सेवन करने से शरीर को भरपूर आयरन मिलता है। इससे शरीर मजबूत रहता है। गाजर और चुकंदर दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। यदि इन दोनों का जूस तैयार करके नियमित सेवन करते हैं तो सेहत को कई फायदे होते हैं। गाजर चुकंदर के जूस में एंथोसायनिन, कैरोटीनॉयड, विटामिन सी, शर्करा, एंटीऑक्सीडेंट, बीटानिन और फिनोल जैसे बायोएक्टिव यौगिक होते हैं। हर मौसम में सेहत को दुरुस्त रखना जरूरी है. इसके लिए आपको इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाना होगा. क्योंकि इम्यूनिटी के वीक होते ही कई तरह की बीमारियां शरीर में अपना घर बना लेती हैं. ऐसे में आप अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए चुकंदर-गाजर का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इन दोनों ही सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में तो आपकी मदद करते ही हैं. साथ ही सेहत को एक नहीं बल्कि कई और फायदे भी देते हैं.
चुकंदर में पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सल्फर, तांबा, वसा और विटामिन बी 1, बी 2, बी 6 और नियासिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. तो वहीं गाजर भी मल्टीविटामिन, बीटा कैरोटीन, फाइबर, विटामिन-के 1,पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणों से भरपूर होती है. आइये जानते हैं चुकंदर और गाजर का जूस पीने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं.
चुकंदर-गाजर जूस पीने के फायदे
चुकंदर-गाजर का जूस पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है. इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है. साथ ही इसमें फाइबर होने की वजह से इसे पीने के बाद भूख भी बार-बार नहीं महसूस होती है. जिससे बार-बार खाने का मन नहीं करता है.
खून की कमी पूरी करता है
गाजर-चुकंदर जूस पीने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है. ये जूस खून में हीमोग्लोबिन के उच्च स्तर को बनाए रखने में सक्षम है.
इम्यूनिटी स्ट्रांग बनती है
इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में चुकंदर-गाजर का जूस काफी मददगार साबित होता है. इसको पीने से बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है. जूस एनर्जी लेवल को बढ़ाने में भी काफी सहायता करता है.
पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है
चुकंदर-गाजर का जूस पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में काफी मददगार होता है. इसमें फाइबर की मात्रा काफी होती है जो डाइजेशन को सही रखने में काफी मदद करती है.
स्किन को ग्लोइंग बनाता है
स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी चुकंदर-गाजर का जूस काफी मदद करता है. इस जूस को पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है और डेड सेल्स की ऊपरी लेयर हटने से स्किन चिकनी और कोमल बनती है
डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार
गाजर और चुकंदर का जूस शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है. यह लिवर को हेल्दी रखता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है. अगर आप सर्दियों में डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो यह जूस एक उत्तम उपाय है.
