गर्मियों में खीरा खाने से शरीर को मिलते है अनेक फायदे
गर्मियों के दिनों में खीरे का सीजन होता है.खीरा हमारी सेहत के लिए काफी ज्यादा अच्छा रहता है.खीरा खाने से शरीर फिट और रिफ्रेश रहता है.गर्मियों के समय में खीरा ज्यादा से ज्यादा खाने से शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है गर्मियों में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक फूड का खीरे को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों के मौसम में खीरा खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक है. खीरे में पानी की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने का काम करता है. खीरे में विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, सिलिका जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं. जो त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. खीरे को डायबिटीज में काफी फायदेमंद माना जाता है.
हीट स्ट्रोक से बचाए
भीषण गर्मी की वजह से चलने वाली लू की चपेट में आकर अकसर लोग ही स्ट्रोक का शिकार हो जाती है। ऐसे में खीरे में मौजूद ठंडक देने वाले गुण से बचाव करने के साथ ही इससे राहत भी दिलाते हैं। अगर आप लू से पीड़ित हैं, तो इससे राहत पाने के लिए खीरे के टुकड़े सिर पर रख सकते हैं।
वजन घटाने में मददगार
कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर होने के कारण खीरा गर्मी के मौसम में वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। यह विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड के साथ शरीर को पोषण देने में भी मदद कर सकता है।
आंखों को आराम पहुंचाए
अगर आपकी आंखें गर्मी के कारण थक गई हैं या सूज गई हैं, तो खीरे के टुकड़े को 10-15 मिनट तक आंखों पर रखने से तनाव से राहत मिल सकती है और आपकी आंखें तरोताजा महसूस करेंगी।
हाइड्रेट रखे
खीरे में पानी की भारी मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से इसे डाइट में शामिल करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। ऐसे में गर्मियों में खीरे को डाइट में शामिल कर डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है।
ब्लड प्रेशर कम करे
पोटेशियम, मैग्नीशियम और डाइटरी फाइबर से भरपूर खीरा ब्लड प्रेशर को कम करने और दिल से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
पाचन बेहतर बनाए
अपनी प्लेट में ढेर सारे खीरे के टुकड़े शामिल करें, क्योंकि यह फल खाने से पेट ठंडा रहता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और इस तरह यह मल त्याग को नियमित करने में मदद करता है।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, जो खीरा आपके लिए काफी गुणकारी साबित होगा। इसे डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जिससे यह डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है।
त्वचा के लिए गुणकारी
सेहत के साथ-साथ खीरा हमारी त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। खीरे का रस लगाने से आपकी त्वचा यंग और कोमल बनी रहती है। साथ ही इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी निखार सकते हैं और टैनिंग को कम कर सकते हैं। यह झुर्रियों और फाइन लाइंन्स को भी कम करता है।
