सुशासन तिहार: झगरपुर शिविर में महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र - CGKIRAN

सुशासन तिहार: झगरपुर शिविर में महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र


सरकारी योजनाओं से सशक्त हो रहीं महिलाएं

सुशासन तिहार के अंतर्गत लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर केवल समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का एक प्रभावी मंच बनकर उभरा। शिविर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे, जहां स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। आस्था स्व-सहायता समूह भेड़ीमुड़ा द्वारा तैयार आम का अचार, ज्योति स्व-सहायता समूह द्वारा मिक्चर तथा सलोनी एवं रोशनी स्व-सहायता समूह ग्राम पंचायत रेगड़ी द्वारा हल्दी, शुद्ध घी एवं बांस की टोकरी जैसे उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। इन उत्पादों की गुणवत्ता और स्थानीय पहचान ने लोगों को विशेष रूप से आकर्षित किया, जिससे महिला समूहों को आय अर्जन का सशक्त माध्यम प्राप्त हुआ।  

शिविर के दौरान आजीविका गतिविधियों से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को महतारी वंदन योजना, बिहान योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। इन योजनाओं से प्रेरित होकर महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं और अपने परिवार के साथ-साथ समाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads