तेंदूपत्ता संग्राहकों मे गजब का उत्साह - CGKIRAN

तेंदूपत्ता संग्राहकों मे गजब का उत्साह


जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बीजापुर के अंतर्गत संचालित प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में 01 मई 2026 से तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले भैरमगढ़ समिति के फड़ों में खरीदी कार्य प्रारंभ किया गया, फड़ में पहुंचे संग्राहकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया जिससे संग्राहक उत्साहित नजर आए। भैरमगढ़ के अलावा  अन्य फड़ों में भी आगामी 1-2 दिनों के भीतर यह कार्य शुरू होने की तैयारी है।

तेंदूपत्ता तोड़ाई को लेकर संग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अधिक से अधिक संग्रहण करने के उद्देश्य से संग्राहक पूरे जोश के साथ कार्य में जुटे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं, फील्ड में अच्छी गुणवत्ता वाले पत्तों की भरपूर उपलब्धता देखी जा रही है।

नई तेंदूपत्ता नीति के तहत संग्राहकों को सीधे उनके खातों में पारिश्रमिक राशि भुगतान किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों सुनिश्चित होंगी। फड़ों में आवश्यक उपकरण एवं सामग्री की भी पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। जिला यूनियन के अंतर्गत 28 समितियों के 45 लॉटों के 582 फड़ों में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की पूरी संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि बेहतर गुणवत्ता के तेंदूपत्ता संग्रहण से ग्रामीणों को अधिकाधिक लाभ मिलेगा और उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads